{"_id":"3fee5129543390c61739977f22bdf625","slug":"maurya-gang-robbed-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय मौर्या गैंग ने लूटी थी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्जनपदीय मौर्या गैंग ने लूटी थी बस
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 09 Dec 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने गैंग के नौ सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गईं दो बाइक व बारातियों के मोबाइल, नगदी व जेवरात बरामद किए हैं।
एसपी ने सर्विलांस प्रभारी सत्येंद्र सिंह यादव को पांच हजार रुपये का नगद इनाम दिया। डीआईजी ने पुलिस टीम को 12 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पहली दिसंबर की रात बदमाशों ने थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में माधोटांडा रोड पर दो बाइकें लूट ली थीं। इसके बाद भोर में करीब साढ़े तीन बजे असम हाइवे पर कीलें लगाकर बारात लेकर जा रही बस को पंक्चर कर लूट लिया था। एसपी सोनिया सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमों ने मुठभेड़ के बाद बरहा रोड ओवरब्रिज के पास गैंग सरगना अनिल मौर्या समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इनके पास से माधोटांडा रोड से लूटी गईं दो बाइक, बरातियों के चार मोबाइल, चार तमंचे, दो कुंडल, एक अंगूठी, चोरी का गैस सिलेंडर व नगदी बरामद हुई है। शहर कोतवाली के मोहल्ला खपरैल गौटिया निवासी गैंग सरगना अनिल मौर्या ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि घटना से एक दिन पहले उसके साथी दयाराम, दिनेश, अमित ठाकुर गांव के ही रिंकू के साथ उसके पूरनपुर हाइवे पर खड़े होकर वाहनों की रैकी की थी। लूट प्वाइंट चिन्हित करने के बाद दयाराम, दिनेश व अमित ठाकुर वापस बरेली लौट गए। पहली दिसंबर को सबसे पहले रेलवे कॉलोनी में एक मकान में चोरी की। बाद में माधोटांडा रोड पर लूटपाट की। इसके बाद वह लोग असम हाइवे पर पहुंचे। जहां बारात लेकर जा रही बस को पंक्चर कर लूटपाट की। एसपी ने बताया कि बदमाशों ने बुधवार को बरेली में भी 10 लाख रुपये लूट की योजना बनाई थी, इससे पहले ही उन्हें दबोच लिया गया।
पीलीभीत में सर्राफ के पास बेचे थे जेवर
पकड़े गए बदमाशों ने बारातियों के पास से लूटी गई अंगूठी व कुंडल शहर के चावला चौराहा पर स्थित सर्राफ भोला के पास छह हजार रुपये में बेचे थे। पुलिस ने सर्राफ को भी गिरफ्तार कर लिया है।
सोमपाल व केहरी गैंग से भी हैं संबंध
गैंग सरगना अनिल मौर्या के मुताबिक जेल में उसकी शाहजहांपुर के सूरजपाल के भाई केहरी व सोमपाल पंडित गैंग के सदस्यों से हुई थी। 10 से 15 घटनाएं हाल ही में बरेली में भी कर चुके हैं।
यह पकड़े गए बदमाश
शहर कोतवाली के मोहल्ला खपरैल गौटिया निवासी गैंग सरगना अनिल मौर्य, रिंकू उर्फ मुकुल, बरेली के थाना बिथरीचैनपुर के गांव सैदपुर लस्करी निवासी दयाराम, थाना इज्जतनगर की बन्नू कॉलोनी निवासी दिनेश, कैंट बरेली के यादवनगर निवासी राजेंद्र यादव, थाना प्रेमनगर के जाटवपुर निवासी सुनील, थाना सुनगढ़ी के चावला चौराहा निवासी सर्राफ भोला, शहर कोतवाली पीलीभीत के विश्वनाथपुरम निवासी धर्मेंद्र।
पुलिस टीम में यह लोग रहे शामिल
सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में सर्विलांस प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह की टीम, एसओ बिलसंडा सत्येंद्र कुमार यादव, दरोगा रघुवीर सिंह, व चार सिपाही, प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी बृजेश सिंह के नेतृत्व में स्वाट टीम व शहर कोतवाल अतुल प्रधान।