{"_id":"57d1a5844f1c1b7f2f319f32","slug":"masons-killed-in-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमिस्त्री की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमिस्त्री की हादसे में मौत
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक राजमिस्त्री की उत्तराखंड के सितारगंज क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। सितारगंज से वापस घर आते वक्त तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर उसकी मौत हुई। बाइक सवार साथी मजदूर मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक का परिवार सितारगंज के लिए रवाना हो गया है।
अमरिया थाना क्षेत्र के तिरकुनिया नसीर गांव के 35 वर्षीय तौकीर अहमद राजमिस्त्री थे। गुरुवार सुबह वह काम के सिलसिले में सितारगंज गए थे। उनके साथ नूरपुर गांव का मजदूर आरिफ भी था। काम निपटाकर शाम को दोनों एक बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे। सितारगंज हाइवे पर गोरीखेड़ा के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद मजदूर साइड में गिर गया और तौकीर की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर सितारगंज पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर मामूली रूप से घायल मजदूर आरिफ से हादसे की जानकारी जुटाई। इसके बाद अमरिया पुलिस से संपर्क किया। अमरिया पुलिस से राजमिस्त्री की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्री और एक पुत्र है।