{"_id":"b419f945f1592aa2baef66d689b3cc7b","slug":"maruti-van-s-gas-kit-cracked-cylinder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति वैन की गैस किट का सिलेंडर फटा, परखचे उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारुति वैन की गैस किट का सिलेंडर फटा, परखचे उड़े
बिलसंडा/पीलीभीत।
Updated Mon, 08 Jun 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
नगर के मेन रोड स्थित एक सर्राफ व्यवसायी के मकान परिसर में खड़ी मारुति वैन में लगी गैस किट का सिलेंडर अचानक फट गया। इससे वैन की पिछली खिड़की के जहां परखचे उड़ गए वहीं आगे का शीशा भी चकनाचूर हो गया। तेज आवाज के साथ हुई इस घटना से वहां आसपास मौजूद लोग घबरा गए।
नगर के सर्राफ व्यवसायी मंगलसेन वर्मा का मकान थाने के पास है। मकान के बाहर खाली पड़ी खुली जगह में एक मारुति वैन खड़ी थी। सोमवार करीब एक बजे तेज धमाके के साथ वैन में लगी गैस किट का सिलेंडर फट गया। आवाज इतनी तेज थी कि लोग चौंक गए। सिलेंडर फटने से वैन की पिछली खिड़की के परखचे उड़ गए। आगे का शीशा भी चकनाचूर हो गया।
घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।
उधर सिलेंडर फटने की सूचना पर पहुंचे वैन मालिक मंगलसेन ने बताया कि वैन में जो गैस किट लगी थी वह परिवहन विभाग द्वारा एप्रूब्ड है। धूप में खड़ी होने की वजह से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
बता दें कि वैन जिस कैंपस में खड़ी थी उसके तीन तरफ दीवारें थी। इसकी वजह से कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर वैन के आसपास कोई होता तो निश्चित रूप से चपेट में आ जाता और बड़ी घटना हो जाती।