{"_id":"6abc4b6659eb0a79d849cd75c39e9184","slug":"marrige-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिणय सूत्र में बंधे 13 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिणय सूत्र में बंधे 13 जोड़े
जोगराजपुर।
Updated Sun, 15 Feb 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामूहिक विवाह समारोह में 13 जोड़े दांपत्य बंधन में बंधे। समारोह में दान देकर जोड़ों को विदाई दी गई।
रविवार को कस्बा के सेवाराम नत्थूलाल इंटर कॉलेज में मां चंपा देवी मेमोरियल सोसायटी की ओर से सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ। गायत्री परिवार के लालता प्रसाद शास्त्री और उनकी टीम ने विधि विधान से विवाह कराए। समारोह में नौ हवन कुंड बनाए गए। इसमें विवाह के दौरान जोड़ों ने आहुतियां देकर सात फेरे लिए। समारोह में गांव पड़रिया निवासी भगवानदास और उदयपुर निवासी सोनी देवी, इंद्रपुर निवासी ध्यान सिंह व दौलतपुर निवासी रामरती, दौलतपुर निवासी दिनेश कुमार और मढाखुर्द निवासी मालती देवी, बेला निवासी जितेंद्र्र कुमार एवं बरगदिया निवासी हीरादेवी, दुर्जनपुर निवासी प्रेमपाल के संग बेला निवासी सोनी देवी, सुल्तानपुर निवासी राजकुमार और पजाबा निवासी अर्चना देवी, सुल्तानपुर निवासी आकाश कुमार तथा इसी गांव निवासी शीला देवी, महाराजपुर निवासी सोनपाली-मढाखुर्द निवासी संगीता देवी, चतीपुर निवासी मनोज कुमार और जोगराजपुर निवासी संदीपा, लुकटहा निवासी इतवारी लाल, कसगंजा निवासी अन्नू, पलिया निवासी सत्यपाल, गढ़ाकला निवासी मीरा देवी, पिपरिया निवासी रजनीश, जोगराजपुर निवासी ममता, मोतीपुर निवासी मनोज कुमार, जोगराजपुर निवासी संध्या दांपत्य बंधन में बंधे। विदाई समारोह में जोड़ों को चारपाई, गद्दा, कुकिंग गैस का सिलेंडर, कुंडल और पायल, घड़ी, बर्तन आदि उपहार दिए गए। समारोह में शामिल हुए लोगों के लिए भोज की भी व्यवस्था की गई। समारोह में डॉ. प्रमोद सक्सेना उर्फ गोपाल, संजय कुमार, निरंजन लाल, शैलेंद्र शुक्ला, रामरती, मुकेश वर्मा, राजेश त्रिपाठी, लक्ष्मीनारायन मिश्रा, सुभाष मिश्रा आदि प्रमुख लोग थे। समारोह में पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख पति अजय भारती, मनोज मिश्रा आदि ने पहुंचकर नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।