फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married women prayed to Banyan tree and wished for long life of their husband

Pilibhit News: सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजाकर की पति की लंबी उम्र की कामना

Fri, 07 Jun 2024 04:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Married women prayed to Banyan tree and wished for long life of their husband
बिलसंडा नगर में वट वृक्ष पर पूजा करती महिलाएं । संवाद
पीलीभीत। सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए बृहस्पतिवार को वट सावित्री का व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। नए वस्त्र धारण कर वट वृक्ष के रक्षा सूत्र बांधने के बाद परिक्रमा की। आरती के बाद पति की लंबी आयु की कामना की। इस दौरान ब्राह्मणों ने वट सावित्री की कथा भी सुनाई।
विज्ञापन


वट सावित्री व्रत पर नगर समेत जिले के ग्रामीण इलाकों में सामूहिक पूजा की गई। बृहस्पतिवार को अशोक कॉलोनी में पुरोहित ने महिलाओं से विधि-विधान से वट सावित्री की पूजा कराई। महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए व्रत भी रखा।
विज्ञापन

पौराणिक कथाओं के अनुसार ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन ही बरगद के पेड़ के नीचे सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राणों की यमराज से रक्षा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलसंडा में भी महिलाओं ने शृंगार कर परंपरागत ढंग से वट वृक्ष का पूजन और परिक्रमा कर पति की लंबी उम्र की कामना की।
बीसलपुर। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने व्रत रहकर वट वृक्ष की विधि विधान से पूजा की। दियोरिया, चुर्रासकतपुर, ईंट गांव, मानपुर, खनका, गुलैंदा, बौनी,खरगापुर, अमरताखास, टिकरी, मधवापुर आदि स्थानों पर भी पर्व श्रद्धा से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed