{"_id":"6746198533d6209ac405b7a4","slug":"married-womans-body-found-hanging-from-a-noose-uproar-ensues-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-126192-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, मचा कोहराम
विज्ञापन
पीलीभीत। ससुराल वालों से विवाद के बाद लंबे समय से मायके में रह रही विवाहिता का घर में ही फंदे से लटका शव मिला। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि विवाहिता ससुरालियों से हुए विवाद को लेकर परेशान रहती थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
घटना बरखेड़ा क्षेत्र के नरायन ठेर गांव की है। गांव निवासी शमशुल हसन की पुत्री चांद बी (25) की शादी तीन साल पूर्व बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव अटंगा चांदपुर निवासी अखलाख हुसैन के साथ हुई थी। दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।
इस पर वह अपने मायके में रहने लगी। विवाद के बाद मुकदमा भी कोर्ट में विचाराधीन है। परिजनों ने बताया कि वह दो साल से मायके में रह रही थी। विवाद को लेकर वह परेशान रहती थी। सोमवार शाम करीब पांच बजे विवाहिता ने घर के कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मृतका के पिता ने थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच की गई। चांद बी अपने मायके में रह रही थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।