{"_id":"65186c945ca7cf3f0e07ff74","slug":"married-woman-thrown-out-of-house-for-not-meeting-dowry-demand-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-5083-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला
Sun, 01 Oct 2023 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर दिल्ली निवासी ससुरालवालों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने ससुराल वालों पर दवा खिलाकर गर्भपात करने का भी आरोप लगाया है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां निवासी राजदा बी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका निकाह इसी साल 11 जून को ताजपुर पहाड़ी, थाना बदरपुर, नई दिल्ली निवासी मो. शाहिद के साथ हुआ था। शादी के बाद से ससुराल वाले कार और 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने लगे। सप्ताह भर पहले उसे पिटाई करके घर से निकाल दिया। 25 सितंबर को जबरदस्ती दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।