फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman thrown out of house for not giving two lakh rupees in dowry

Pilibhit News: दहेज में दो लाख न दे मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

Fri, 05 Jan 2024 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of house for not giving two lakh rupees in dowry
समझौते के बहाने जेठ ने की छेड़खानी, एसपी के आदेश पर रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। बाद में समझौता कराने के बहाने जेठ ने उससे छेड़खानी की। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह सात मार्च 2019 को नगर की ही एक कॉलोनी निवासी युवक से हुआ था। उसकी दो पुत्रियां हैं। सास, ननद, ननदोई और जेठ दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर निकाह के बाद से ही प्रताड़ित कर रहे थे। जब उसने असमर्थता जताई तो 10 अक्तूबर 2023 को सभी लोगों ने एक राय होकर दोनों बेटियों समेत घर से निकाल दिया। 31 अगस्त को मामले की शिकायत एसपी अतुल शर्मा से की।
विज्ञापन

इस दौरान समझौते के बहाने उसका जेठ मायके पहुंचा। उस वक्त विवाहिता घर में अकेली थी। जेठ ने उससे छेड़खानी शुरू कर दी। शोर मचाने पर जेठ भाग गया। 11 दिसंबर को दोबारा एसपी को शिकायत की। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। 27 दिसंबर को शाम सात बजे ससुराल वाले मायके पहुंचे और विवाहिता को पीटने लगे। दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने यूपी-112 पर कॉल कर मामले की सूचना दी। इसके बाद एसपी अतुल शर्मा के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने पति, सास, ननद, ननदोई और जेठ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed