{"_id":"663bdd93e563811f0d006086","slug":"married-woman-murdered-due-to-non-fulfillment-of-dowry-demand-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-116016-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला (पीलीभीत)। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जिला शाहजहांपुर के थाना पुवायां के गांव पिपरिया विरसिंहपुर निवासी वीरेंद्र सिंह ने गजरौला थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने पुत्री शिखा सिंह की शादी एक वर्ष पूर्व थाना गजरौला क्षेत्र के गांव शिवनगर निवासी सचिन सिंह से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे।
दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल, सोने की चेन, दो लाख रुपये की मांग की गई। रिश्तेदारों ने समझाया पर ससुराल वाले नहीं माने। आरोप है कि ससुरालियों ने पांच मई को पुत्री शिखा को विषाक्त पदार्थ खिला दिया। बाद में इलाज की दौरान शिखा की अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे। परिजनों ने मामले की तहरीर थाना गजरौला पुलिस को दी।
विज्ञापन
गजरौला पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सचिन, सास नन्हीं लली, ननद शीतल सिंह, नंदोई राजेश सिंह, ननद डिंपल और ननद की दो बेटियों शिवानी और सलोनी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।