फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman lodged FIR against six people including her husband

Pilibhit News: विवाहिता ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

Mon, 23 Feb 2026 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Married woman lodged FIR against six people including her husband
पूरनपुर। मोहल्ला कायस्थान निवासी ज्योति ने अपने पति सहित ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें जान से मारने की धमकी देने, नहर में फेंकने का प्रयास करने आदि का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विवाहिता ने शनिवार को तहसील में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया था। इसी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हुई। इसमें कहा गया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव रामनगर के नीरज जायसवाल के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे दहेज में पचास हजार रुपये और बदसूरत होने का आरोप लगाकर प्रताड़ित किया गया। बाद में ससुराल में हुई चोरी का आरोप उसके ऊपर लगाया गया। चोरी के आरोप पर दोनों बच्चों सहित उसे नहर में फेंकने की कोशिश की गई। रास्ते मेें पुलिस की गाड़ी देखकर ससुरालियों ने उसे घर लाकर पिटाई की। पिता को बुलाकर चोरी के बदले दो लाख रुपये देने को कहा। बगैर रुपये की मांग के उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। प्राथमिकी में पति नीरज जायसवाल, सास मीना देवी, ससुर रामकुमार, ननद रामा, संतोषी और देवर संजीव को नामजद किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed