{"_id":"6425ec7c2e5d0e55f40f6bc7","slug":"married-woman-given-divorce-for-not-getting-bike-in-dowry-pilibhit-news-c-4-1-112606-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता को दे दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता को दे दिया तलाक
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर छह खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
जहानाबाद क्षेत्र के गांव मुरसैना बख्श का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
जहानाबाद। दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को तीन तलाक देकर मारपीट की गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव मुरसैना बख्श निवासी रूखसीन ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी उत्तराखंड के थाना पुलभट्टा के गांव बराह फिरोजपुर निवासी सलमान के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया, लेकिन ससुराल के लोग दहेज से खुश नहीं हुए। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। इसको लेकर आए दिन विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे।
सात फरवरी को पति सलमान ने विवाहिता के मायके जाने की बात कही। विवाहिता और एक साल की बेटी को साथ लेकर जहानाबाद स्थित गांव पहुंचा। आरोप है कि घर पहुंचने से पहले ही पति ने गांव के बाहर बाइक रोक ली। परिजन से मांग पूरी करने की बात कही। ऐसा न करने पर तलाक देने की धमकी थी। विवाहिता ने गरीबी का हवाला दिया, इसपर पति तीन तलाक देकर मारपीट कर विवाहिता को छोड़कर भाग गया। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति सलमान, ससुर शराफत, सांस बरीसा समेत छह नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।