{"_id":"686fff7e52fbb1c74f0d265a","slug":"married-woman-evicted-from-house-for-not-meeting-dowry-demand-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-139478-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन
पूरनपुर। दहेज की खातिर विवाहिता को प्रताड़ित किया गया। मारपीट कर गला दबाया और घर से निकाल दिया गया। परिवार परामर्श केंद्र में समझौता न होने पर पुलिस ने गांव टांडा छत्रपति निवासी सुमन की ओर से उसके पति, देवर और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सुमन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि एक साल पहले उसकी शादी माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव भैरो कलां निवासी सुनील कुमार से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दहेज की मांग को लेकर उसका शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। समझाने पर भी ससुराल वाले नहीं माने। पंचायत के बाद कुछ दिन शांत रहकर उसका फिर उत्पीड़न शुरू कर दिया गया।
आरोप है कि 27 मई को देवर ने गाली-गलौज कर गला दबा दिया। शोर करने पर उसकी जान बची। बाद में मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया। परिवार परामर्श केंद्र में समझाने के बाद भी ससुराल वाले नहीं माने। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि सुमन की तहरीर पर उसके पति सुनील, देवर राजीव कुमार और ससुर रामप्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।