{"_id":"666e153871968fa29e0933c4","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-117971-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
Sun, 16 Jun 2024 03:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 16 Jun 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत/गजरौला। संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना गजरौला क्षेत्र के माला कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय पूजा मंडल पत्नी विशाल मंडल ने शनिवार शाम को अपने घर के कमरे में पंखे पर दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। थोड़ी देर बाद जब परिवार के लोगों की निगाह पड़ी, तो फंदे से नीचे उतारा। तब तक पूजा की मौत हो चुकी थी। मृतक का मायका इसी थाना क्षेत्र के गोयल कॉलोनी में है।
ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके वालों को सूचना दी। जिसके बाद मायके पक्ष के लोग भी आ गए और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक गजरौला राजीव सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।