फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman dies under suspicious circumstances; dowry death case registered against five, including husband.

Pilibhit News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति समेत पांच पर दहेज हत्या का केस

Thu, 06 Aug 2026 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances; dowry death case registered against five, including husband.
राखी देवी
गांव सिधौरा बिंदुआ का मामला, मायके वालों का आरोप-50 हजार रुपये के लिए मार डाला, ससुराली भागे
विज्ञापन


पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव सिधौरा बिंदुआ में बुधवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में पति, सास, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर से गायब बताए जा रहे हैं।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव काजरबोजी निवासी रामदास ने दियोरिया कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब चार माह पहले उन्होंने अपनी बेटी 22 वर्षीय राखी देवी का विवाह दियोरिया क्षेत्र के गांव सिधौरा बिंदुआ निवासी विकास पुत्र ओमप्रकाश के साथ किया था।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि पति विकास, सास, ससुर और परिवार के अन्य लोग उनकी बेटी से 50 हजार रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर राखी को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था। मृतका ने कई बार फोन कर मायके वालों को अपने साथ हो रही प्रताड़ना की जानकारी भी दी थी। परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह उन्हें बेटी के साथ अनहोनी की सूचना मिली। जब वह सिधौरा बिंदुआ पहुंचे तो राखी घर में मृत अवस्था में मिली। ससुराली गायब मिले। परिजनों ने मृतका के हाथ के अंगूठे पर स्याही लगी होने की बात भी पुलिस को बताई है, जिसकी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---

फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने के बाद दियोरिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट टीम ने भी पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली।

---
मामले में केस दर्ज किया गया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
- राहुल पांडेय, सीओ बीसलपुर

राखी देवी

राखी देवी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed