फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman dies in suspicious circumstances, family members said-murder

Pilibhit News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, परिजन बोले-हत्या

Thu, 29 Aug 2024 04:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies in suspicious circumstances, family members said-murder
बिलसंडा। ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


पुवायां थाना क्षेत्र के गांव झरसा कलक्टर गंज निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सीमा देवी (21) की शादी 14 जुलाई 2014 को करेली थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी जितेंद्र कुमार के साथ की थी।
विज्ञापन

शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया, लेकिन ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं हुए। दहेज में बाइक की मांग को लेकर पुत्री को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने लगे। मंगलवार शाम पुत्री की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी लगने पर परिजनों के ससुराल पहुंचने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति जितेंद्र के अलावा नरेश, ममता, रवि और सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
--
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को खिलाया विषाक्त पदार्थ
जहानाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर पुत्री को विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। पुत्री का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव पिदारी अशोक नगर निवासी लक्ष्मण सिंह गुर्जर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि तीन वर्ष पूर्व पुत्री गायत्री की शादी जहानाबाद क्षेत्र के गांव सुसवार निवासी यशपाल के साथ की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया, लेकिन उससे पति के अलावा ससुर वीरपाल, सास आरती, व ननद मधु, मनु संतुष्ट नहीं हुए।
दहेज को लेकर आए दिन पुत्री को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने लगे। मायके पक्ष के लोगों ने कई बार समझाने का भी प्रयास किया। आरोप है कि मंगलवार को उक्त ससुरालियों ने दहेज की मांग को एक राय होकर पुत्री को जान से मारने की नियत से विषाक्त पदार्थ खिला दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

पड़ोसियों से सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पुत्री से मिलने को मना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में पांच के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed