फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman burnt under suspicious circumstances, brother-in-law and sister-in-law accused

Pilibhit News: संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता, देवर-देवरानी पर लगाया आरोप

Thu, 09 Apr 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Married woman burnt under suspicious circumstances, brother-in-law and sister-in-law accused
पीलीभीत। जहानाबाद थाना के गांव विसेन निवासी विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता के देवर-देवरानी पर आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर बुधवार को थाने में दी है। हालत गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव चिड़ियादाह निवासी इदरीश ने अपनी पुत्री सीमा अंसारी की शादी करीब 10 साल पहले थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम विसेन निवासी आसिफ के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के देवर और देवरानी उससे रंजिश रखते हैं। उसकी पुत्री पढ़ी लिखी है, जबकि देवरानी कम पढ़ी लिखी है। इसी बात को लेकर आपस में अक्सर विवाद होता रहता है। उसकी पुत्री को अक्सर प्रताड़ित भी किया जाता है। करीब दो साल पहले भी सीमा के बच्चे तबरेज और तैमूर को इन लोगों ने जहर देकर मारने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सीमा का पति आसिफ ट्रैक्टर लेकर खेत पर काम करने गया था। घर में सीमा अकेली थी। इस दौरान देवर और देवरानी ने सीमा के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे वह झुलस गई। गांव के प्रधान और सीमा के एक रिश्तेदार ने इसकी सूचना मायके पक्ष को दी थी। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला को गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 और थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार बिश्नोई ने बताया कि महिला का उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed