{"_id":"66507a30e9a2ec2e6305ee3c","slug":"married-woman-burnt-to-death-report-of-dowry-death-against-four-people-in-pilibhit-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आग से जलकर विवाहिता की मौत, पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आग से जलकर विवाहिता की मौत, पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट
Fri, 24 May 2024 04:59 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 24 May 2024 04:59 PM IST
सार
पीलीभीत के पूरनपुर में बुधवार को एक विवाहिता संदिग्ध हालत में आग से झुलस गई थी। बरेली के अस्पताल में उसे भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर में बुधवार को आग से झुलसी गांव प्रसादपुर निवासी अजय कुमार की पत्नी शीतल की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान बरेली में मौत हो गई। शीतल के पिता ने दहेज की खातिर पुत्री पर डीजल डालकर जलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शीतल के पिता की ओर से शीतल के पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया भजा मजरा घियूना निवासी रामदुलारे ने बताया कि पुत्री शीतल की शादी गांव प्रसादपुर निवासी अजय के साथ 23 अप्रैल 2022 को हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसका पति अजय कुमार, सास छलिया, ससुर जगदीश प्रसाद, फुफेरी सास गजरौला थाना के गांव सिघौरा निवासी दयावती बाइक और दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर शीतल का शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था। शीतल और उन्होंने कई बार ससुरालियों को समझाया, लेकिन ससुराली अपनी मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
Bareilly News: सीओ-इंस्पेक्टर को गोवध की धारा की जानकारी नहीं..., अदालत ने दोनों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
मांग को लेकर कई बार शीतल की पिटाई की गई। जान से मारने की नियत से 22 मई को सुबह करीब नौ बजे शीतल के ऊपर डीजल डालकर आग लगा दी गई। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान बरेली में उसकी मौत हो गई। शीतल का शव उसके ससुराली घर ले गए। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि शीतल के पिता की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रामदुलारे की ओर से शीतल के पति अजय कुमार, सास छलिया, ससुर जगदीश और फुफेरी सास दयावती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।