{"_id":"6442caf6f3b34ca461054256","slug":"married-woman-beaten-up-for-dowry-evicted-from-home-pilibhit-news-c-4-1-132893-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज की खातिर विवाहिता की पिटाई, घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज की खातिर विवाहिता की पिटाई, घर से निकाला
विज्ञापन
- गर्भपात कराने का दबाव बनाने का आरोप
- पति समेत पांच के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। दहेज में बाइक और इन्वर्टर की मांग पूरी न होने पर सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर बिचपुरी निवासी रुकसीदा को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने रुकसीदा की ओर से उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
रुकसीदा उर्फ मुर्शिदा ने बताया कि पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका निवासी इरफान से 16 नवंबर 2022 को उसका निकाह हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ससुराली दहेज में बाइक और इन्वर्टर की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। 16 अगस्त 2022 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
संभ्रांत लोगों ने समझाकर उसकी विदा करा दी, लेकिन ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न बंद नहीं किया। इस दौरान पांच महीने की गर्भवती होने पर उसपर गर्भपात कराने का दबाव बनाया गया। विरोध पर उसे 12 फरवरी 2023 को ससुराल वाले मारपीट कर मोहल्ले के बाहर छोड़ गए। पिटाई से हुई चोटों से उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई।
विज्ञापन
सेहरामऊ एसओ कांत कुमार शर्मा ने बताया कि रूकसीदा की ओर से उसके पति इरफान, ससुर इकबाल, सास नसरीन, ननद उत्तराखंड के थाना हल्द्वानी के इंदिरानगर निवासी राजिया, ननदोई शोएब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।