फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman beaten up and thrown out of the house for not getting bike and cash in dowry

Pilibhit News: दहेज में बाइक और नकदी नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला

Mon, 24 Jun 2024 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten up and thrown out of the house for not getting bike and cash in dowry
पीलीभीत/जहानाबाद। दहेज में बाइक व नकदी नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता से मारपीट की और घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी मधु पुत्री हरीश्चंद ने जहानाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 24 अप्रैल 2021 को तेजपाल पुत्र नत्थूलाल निवासी गांव गुरगावा थाना नवाबगंज (बरेली) के साथ हुआ था।
विज्ञापन

शादी में दिए गए दहेज से उसके पति तेजपाल, ससुर नत्थूलाल, चचिया सास विनीता, चचेरा देवर दीपू तथा फुफेरे देवर पुष्पेंद्र पुत्र भागीरथ निवासी ग्राम रिछोला संतुष्ट नहीं थे। दहेज में बाइक और डेढ़ लाख रुपये नकद देने की मांग करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। इसी के चलते 15 जून को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। वह किसी तरह अपने मायके पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
--
घुंघचाई में भी पत्नी और बच्चों को को घर से निकाला

घुंघचाई। दूसरी शादी करने के बाद पति ने पहली पत्नी और बच्चों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। तहरीर पुलिस को दी गई है।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर महोलिया निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी गांव के एक युवक के साथ हुई थी। कुछ समय पहले उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। आरोप है कि दूसरी शादी करने के बाद उसका पति, जेठ व अन्य लोग उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगे।
रविवार को पति व जेठ के अलावा अन्य लोगों ने उसे पीटा। इसके बाद उसे और बच्चों को घर से निकाल दिया। महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया जांच कराई जा रही है। संवाद

--
विवाहिता से मारपीट, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत। दहेज में भूखंड और नकदी न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत नौगवां पकड़िया निवासी आयशा परवीन ने थाना सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा गया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व सोनू उर्फ सुभान शाह पुत्र अच्छन शाह निवासी ग्राम कल्यानपुर तहसील व थाना पूरनपुर के साथ हुई थी।
आरोप है कि उसके पति सोनू उर्फ सुभान शाह, ससुर अच्छन शाह, सास किश्वरी, जेठ गुड्डू, बबलू व ननद रेशमा हुसनाज, जेठानी शबाना निवासीगण ग्राम कल्यानपुर उससे दहेज में 200 गज का भूखंड और 50 हजार रुपये नकद की मांग करते थे। दहेज न देने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। इसी के चलते उसे ससुराल से निकाल दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
--
बाइक व वॉशिंग मशीन न मिलने पर विवाहिता को मायके भेजा
पीलीभीत। शादी में दिए गए दहेज से नाखुश ससुरालियों ने विवाहिता को बच्चे सहित मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जहानाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुंदरपुर की निवासी महिला असनुम बी पुत्री नफीस अहमद ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह दो अक्तूबर 2021 को परवेज पुत्र नसरुद्दीन निवासी ग्राम ढेरम थाना अमरिया के साथ हुआ था। शादी में दिए गए दान-दहेज से परवेज, नईम, निशा, नसरुद्दीन, शमीम बानो खुश नहीं थे।
कम दहेज को लेकर आए दिन ताने देते थे। दहेज में बाइक, वाॅशिंग मशीन और तीन लाख रुपये नकदी की मांग करते थे। 20 जून को शाम चार बजे सभी लोगों ने गालियां देते हुए मारपीट कर बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। धमकी दी बिना दहेज के वापस आई तो जान से मार देंगे।

21 जून को सुबह करीब नौ बजे ससुराल वाले उसके मायके आ गए और गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed