फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman attacked with a shovel when dowry demand was not met

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता पर फावड़े से प्रहार

Wed, 19 Jun 2024 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Married woman attacked with a shovel when dowry demand was not met
पीलीभीत। दहेज में बाइक, एलसीडी और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी गई। इस दौरान कई बार घर से भी निकाला गया। इसी क्रम में सात जून को फावड़े से प्रहार कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सोनगढ़ी क्षेत्र के गांव भिकारीपुर निवासी रिजवाना बी ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि उसकी शादी बहेड़ी थाना क्षेत्र के नादेली निवासी फरमूद के साथ हुई है। परिजनों ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया, लेकिन इससे पति के अलावा ससुर महमूद, सास विलकीस बेगम, देवर जाहिद, ननद मुस्कान, भूरी के अलावा इश्क व परवीन संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन

आरोप है कि दहेज में बाइक, एक लाख रुपये और एलसीडी की मांग करने लगे। मांग को लेकर विवाहिता को आए दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि कई बार मारपीट कर घर से भी निकाला गया। पंचायत में फैसला होने के बाद भी आरोपी उसे तंग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पांच बच्चे भी हुए। बच्चों की परवरिश के खातिर विवाहित प्रताड़ना झेलती रही। आरोप है कि सात जून को पति ने अन्य परिजनों के सहयोग से जान से मारने की नीयत से पीड़िता पर फावड़े से वार किया। उसने सुनगढ़ी थाने पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर पवन कुमार ने पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
--
बीसलपुर में नशे के आदी पति ने पत्नी को बेल्टों से पीटा

बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली में तहरीर देकर एक महिला ने पति पर बेल्टों से पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।



गांव नौगमिया निवासी रूबी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पति नशे का आदी है। जुआ भी खेलता है। इसको लेकर आए दिन घर में विवाद होता है। आरोप है कि सोमवार को पति शराब के नशे में घर आया और बेवजह विवाद करने लगा। मना करने पर गाली गलौज के बाद बेल्ट और डंडे से पिटाई लगा दी।


विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। एसएसआई सलमान अली ने बताया कि आरोपी पति नरेश पाल के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed