{"_id":"6647d0985199e62f380daef4","slug":"married-woman-accuses-brother-in-law-of-molestation-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-116472-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विवाहिता ने जेठ पर लगाया छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विवाहिता ने जेठ पर लगाया छेड़खानी का आरोप
विज्ञापन
घुंघचाई। थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने जेठ पर छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस को तहरीर भी दी है।
शाहजहांपुर के कस्बा खुटार निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। जिसमें मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य अनुसार दहेज दिया। उसके दो बच्चे हैं। पति अन्य राज्य में काम करता है।
आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका जेठ उस पर गलत नीयत रखता है। वह आए दिन उसे परेशान करता। विरोध करती तो मारपीट करता। इससे परेशान होकर वह मायके चली गई। 15 मई को जब वह बच्चों को लेकर ससुराल पहुंची तो जेठ व अन्य ससुराल वाले उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो पिटाई कर दी। बचाने आई उसकी देवरानी व मां से भी मारपीट की गई।
विवाहिता का कहना है कि मौके पर पहुंचे लोगों ने बमुश्किल झगड़े को शांत कराया। महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद