{"_id":"6797dad5ab898e12b808b3f9","slug":"married-woman-absconds-with-jewelery-after-giving-her-intoxicants-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-129680-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नशीला पदार्थ पिलाकर आभूषण लेकर फरार हुई विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नशीला पदार्थ पिलाकर आभूषण लेकर फरार हुई विवाहिता
Tue, 28 Jan 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
घुंघचाई। पति को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर नकदी ओर जेवरात लेकर विवाहिता फरार हो गई। सुबह परिवार के लोग जागे तो उनके होश उड़ गए। पुलिस को तहरीर दी गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी एक माह पहले थाना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन तक सब ठीक-ठाक चला। आरोप है कि 26 जनवरी की रात उसकी पत्नी ने परिजनों को खाना खिलाया। इसके बाद चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दी। चाय पीते ही वह गहरी नींद में सो गया।
आरोप है कि इसका फायदा उठाकर विवाहिता घर में रखें जेवरात और नकदी लेकर रात को फरार हो गई। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया मामले की तहरीर मिली है। जिस पर जांच की जा रही है। संवाद