{"_id":"686fffc2fa4194e5d803e746","slug":"married-and-father-beaten-evicted-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-139464-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विवाहिता और पिता को पीटा, घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विवाहिता और पिता को पीटा, घर से निकाला
विज्ञापन
पीलीभीत। बाइक और नकद राशि की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को परेशान किया गया। विवाहिता से मिलने उसकी ससुराल पहुंचे पिता के सामने आरोपियों ने उसे पीटा और घर से निकाल दिया। बचाने पर पिता की भी पिटाई की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
न्यूरिया के ग्राम औरैया निवासी मीनाक्षी ने अमरिया पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी अमरिया क्षेत्र के ग्राम मंडलिया गौसू निवासी भूपेंद्र के साथ हुई है। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में बाइक और रुपयों की मांग करते हैं। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता है।
आठ जुलाई को उसके पिता मिलने पहुंचे तो पति भूपेंद्र के अलावा उमेश, राजो देवी ने उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। बचाने का प्रयास करने पर आरोपियों ने उसके पिता को भी पीटा। इसके बाद आरोपियों ने धक्का देकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद