फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married a non-community girl, later tried to kill her

Pilibhit News: गैरसमुदाय की युवती से की शादी, बाद में जान से मारने की कोशिश

Sun, 18 Jun 2023 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Married a non-community girl, later tried to kill her
पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। प्रेमजाल में फंसा कर गैर समुदाय के युवक ने धोखे से युवती से शादी कर ली। बाद में पीड़िता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जान से मारने की नीयत से उसकी गर्दन दबाई। बचकर अपनी मां के घर पहुंची युवती ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवती के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़िता ने बताया कि वह अपनी मां के साथ उत्तराखंड के रुड़की में काम करने गई थी। वहां बीसलपुर के एक गांव निवासी गैर समुदाय के युवक से उसका मिलना जुलना शुरू हो गया। शारीरिक संबंध होने से गर्भवती हो गई। काम की छुट्टी पड़ने पर मां के साथ घर आ गई। आरोपी 10 जनवरी को पूरनपुर पहुंचा और उसे बहला-फुसला कर ले गया। धोखे से उससे शादी कर ली। उसने बच्चे को भी जन्म दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ दिन बीतने के बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोपी ने अपने भाई और बहनोई के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से उसकी गर्दन दबाई। उसके बेहोश होने पर आरोपी मरा समझकर उसे ठिकाने लगाने का इंतजाम करने लगे। इस दौरान मौका मिलने पर अपनी मां के पास आ गई। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पीड़िता की ओर से आरोपी, उसके भाई और बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed