{"_id":"5d20e6af8ebc3e6d107477a8","slug":"marrage-murder-pilibhit-news-bly3676616112","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद (पीलीभीत)। शादी के एक साल बाद विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के वसंतपुर गांव निवासी महमूद खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का ही रिजवान खां पहले से शादीशुदा था। उसने एक वर्ष उनकी 20 वर्षीय भतीजी आसमां पुत्री पीर खां से कोर्ट मैरिज कर ली थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न करने पर भतीजी को प्रताड़ित किया जाता था। शनिवार शाम को आरोपियों ने मांग पूरी न होने पर विवाहिता आसमां की जहर देकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।