फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   market close

व्यापारी एकजुट, पूरे जिले में बंद रहा सफल

Fri, 12 Dec 2014 12:30 AM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 12 Dec 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
market close
उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल से मारपीट की घटना
विज्ञापन
के विरोध में व्यापारियों ने एकजुटता दिखाई। दुकानों के अलावा पेट्रोलपंप, आढ़तें एवं चाय व पान के खोखे भी बंद रहे। बाद में व्यापारियों ने सभा कर आरोपी अधिवक्ताओं पर कार्रवाई की मांग कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। शहर के अलावा बीसलपुर, पूरनपुर, बिलसंडा, मझोला में भी बाजार बंद रहे।
सुबह से ही व्यापारी नेता अलग-अलग टुकड़ियों में निकले और इक्का-दुक्का खुली दुकानों को बंद करा आंदोलन में सहयोग मांगा। दोपहर तक पेट्रोल पंप भी बंद रहे, जिससे वाहन चालकों विशेष कर बाइक सवारों को परेशानी हुई। कई बाइकर्स एक पंप से दूसरे पंप तक बाइक खींचते देखे गए। मुख्य बाजार के अलावा मंडी, सर्राफा बाजार, पेट्रोल पंप बंद नजर आए।
दोपहर बाद व्यापारियों ने ड्रमंडगंज चौराहे पर सभा की और प्रांतीय नेता के हमलावर अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट रामनिवास शर्मा को सौंपा। इस तीन सूत्रीय ज्ञापन में आरोपी वकीलों को गिरफ्तार करने, उनके खिलाफ रासुका लगाने व आरोपी वकीलों के लाइसेंस निरस्त करने की मांग शामिल है। इस मौके पर उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडी के अफरोज जिलानी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अनिल महेंद्रू, उत्तर प्रदेश उद्योग मंडल के अश्वनी अग्रवाल, सर्राफा वेलफेयर एसोसिएशन के शैली अग्रवाल, आढ़ती कल्याण संघ के सर्वेश अग्रवाल सहित कई व्यापारी संगठनों के नेता मौैजूद रहे।
बीसलपुर। उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय आह्वान पर नगर की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। बंद में मेडिकल स्टोर भी शामिल रहे, जिससे लोग दवा लेने को भी भटकते रहे। व्यापार मंडल के पदाधिकारी नगर अध्यक्ष राकेश मित्तल के साथ व्यापारी बाजार पर नजर रखे रहे। दियोरिया, मधवापुर, चुर्रा सकतपुर, मानपुर, ईंटगांव, अमृताखास और रसांया खानपुर आदि स्थानों पर भी अधिकांश दुकानें बंद रहीं।
पूरनपुर। यहां भी बाजार बंद रहे। चाय, पान, पुड़िया, फलों के खोमचे, फड़ भी नहीं लगे। स्टेशन चौराहा पर व्यापारियों की सभा हुई, जिसमें उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने कंछल से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। इस मौके पर नगराध्यक्ष मोहम्मद जाहिद खां, युवा व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री विजयपाल विक्की, डॉ. रविंद्र भारद्वाज, दीपक अग्रवाल, रवि गुप्ता, अमरजीत सिंह माटा व भीम सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, अभा उद्योग व्यापार मंडल की ब्लाक चौराहा पर हुई सभा में व्यापारी नेता हाजी लाडले की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन हुआ। जिसमें प्रांतीय उपाध्यक्ष अजमेर सिंह छीना, राजेंद्र कुमार आर्य, दुष्यंत शुक्ला, जितेंद्र गुप्ता, हरगोविंद वाजपेयी, बलराम, महेश, अनुज, इश्त्यिाक, सिकंदर, सचिन आदि मौजूद रहे।
20 करोड़ का व्यापार प्रभावित
व्यापारियों की बंदी से जिले में व्यापार भी प्रभावित हुआ। व्यापारी नेता अफरोज जिलानी और शैली अग्रवाल के अनुसार जिले में लगभग 20 करोड़ का व्यापार प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed