{"_id":"59243f874f1c1b653e535a51","slug":"marital-death-by-pressing-into-the-straw","type":"story","status":"publish","title_hn":" भूसे में दबकर विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूसे में दबकर विवाहिता की मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 23 May 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव चौंसरा में मंगलवार को भूसे से दबकर एक विवाहिता की मौत हो गई है। इससे घर कोहराम मच गया है। गांव चौसरा निवासी मुनीश कुमार ने बताया कि मंगलवार को सुबह वह गन्ने की खेत में खाद लगाने गया था। घर पर उसकी 25 वर्षीय पत्नी सरिता, सात वर्षीय पुत्र आदर्श और पांच वर्षीय पुत्री प्रियांशी थी। पूर्वाह्न लगभग 11 बजे सरिता भैंस के लिए भूसा निकालने गई थी। तभी भूसे का ढेर उसके पर ढह गया, जिससे वह नीचे दब गई। काफी देर तक उसके न निकलने पर दोनों बच्चे रोते हुए बाहर गए तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने भूसा हटाकर सरिता को बाहर निकाला। बेसुध सरिता को सीएचसी ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी मिलने पर सरिता के मायके वाले भी पहुंच गए। दोनों पक्षों की सहमति केे बाद घरवालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन