फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   mardar

गला दबाकर की गई थी विवाहिता की हत्या

Mon, 13 Sep 2021 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
mardar
पीलीभीत। छह दिन पहले न्यूरिया की मुख्तयार कॉलोनी में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत गला दबाकर होने की पुष्टि हुई। जिस पर मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर अपने जीजा और उसके बड़े भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के मुख्तयार कॉलोनी निवासी माधव मिस्त्री की 32 वर्षीय पत्नी अनीता मिस्त्री का सात सितंबर को ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव फंदे पर लटका मिला था। इस मामले में मृतका के मायके वाले शुरू से ही हत्या की आशंका जाहिर कर रहे थे। वहीं ससुराल वाले अनीता की मौत बीमारी से तंग आकर खुदकुशी की बात कह रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत गला दबाकर होने की पुष्टि हुई। इस मामले में मृतका भाई अमरिया थाना क्षेत्र नगरिया कॉलोनी निवासी रंजीत मिस्त्री ने अपने जीजा माधव मिस्त्री और उसके बड़े भाई केशव मिस्त्री पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। शनिवार देर रात पुलिस ने दोनों आरोपियों को घर से गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर न्यूरिया जगत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। मृतका के भाई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed