फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   mardar

आरोपी बोला - पति के इलाज के लिए कर रही थी ब्लैकमेल इसलिए मार डाला

Fri, 30 Jul 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
mardar
पीलीभीत। गांव भौना निवासी महेश पाल का मृतका से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना के दिन दोनों मिलने के लिए कुमार होटल के कमरे में पहुंचे। इसी दौरान महिला ने पति के इलाज के लिए आरोपी से 30 हजार की मांग की। मना करने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इस पर आरोपी ने महिला का उसी की साड़ी से गला घोंट दिया और कमरा बंद कर भाग गया था।
विज्ञापन

घटना का खुलासा करते हुए एसपी किरीट कुमार ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी फ ुटेज के पोस्टर चस्पा किए गए थे। सीसीटीवी फुटेज में घटना के दिन छतरी चौराहे पर बाइक से युवक के साथ महिला कुमार होटल की ओर जाती दिखाई दी। फुटेज में बाइक का नंबर भी आ गया। घटना के बाद वही बाइक मेन बाजार से भिखारीपुर की ओर जाती दिखी। यह शिनाख्त होटल मालिक द्वारा कराई गई।
विज्ञापन

इसके बाद भिखारीपुर गांव समेत आसपास के गांवों में छापा मारा गया। मगर सफलता नहीं मिली। इधर, मृतका की बड़ी पुत्री ने पोस्टर को देखकर अपनी मां के रूप में पहचान की। इसके बाद उसकी पुत्री के आधार पर महेश पाल के घर दबिश देकर रात में ही उसे गिफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान थाना जहानाबाद के गांव भौना निवासी महेश पाल ने पुलिस को बताया कि सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बेहरी निवासी महिला का उससे लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना के दिन भी दोनों मिलने के लिए कुमार होटल पहुंचे। इसी दौरान महिला ने पति का इलाज कराने के लिए 30 हजार रुपये मांगे, नहीं देने पर शोर मचाकर दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दी थी। इस पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इससे महिला की साड़ी से उसका गला घोट दिया। इसके बाद बाहर से कमरा बंद करके भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद महिला की चप्पल पहनकर भागा था आरोपी
घटना के दौरान दोनों एक साथ कमरे में दाखिल हुए थे। इसके बाद महेश पाल कमरे में हत्या करने के बाद हड़बड़ा गया। इससे वह खुद की बजाय महिला की चप्पल पहनकर निकला। जबकि उसकी चप्पल घटनास्थल पर रही रह गई थीं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने महिला की चप्पल, उसका मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
इस टीम ने किया खुलासा
कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी, उपनिरीक्षक अचल कुमार, हेड कांस्टेबल वेदप्रकाश यादव, हरेंद्र सिंह, संजीव कुमार यादव, तेजपाल सिंह, विजय कुमार राघव, तेजराम टीम में शामिल रहे।

कु्मार होटल में मिला था संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव
शहर के छतरी चौराहा स्थित कुमार होटल में 23 जुलाई को दोपहर तीन बजे एक युवक करीब 32 वर्षीय महिला को होटल में लेकर पहुंचा था। जहां उसने काउंटर पर कमरा बुक करने के लिए कहा। इस पर होटल के मैनेजर ने उसे आईडी प्रूफ मांगा। तो उसने अपनी एक आईडी विकास नाम से जमा कर दी। इसके बाद होटल के कमरा नंबर -117 में वह महिला के साथ चला गया। शाम पांच बजे के आसपास युवक होटल से बिना काउंटर पर बोलकर निकल गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया। तो होटल मैनेजर ने कमरे की तरफ जाकर देखा। तो उसमें गेट पर ताला लगा हुआ था। इस पर उसने खिड़की जब झांक कर देखा। तो उसके साथ आई महिला का शव संदिग्ध अवस्था में बेड पर पड़ा था। सुचना पर पहुंची पुलिस से महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। महिला की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने मंगलवार को 72 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। महिला की शिनाख्त के लिए उसका फोटो पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed