फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Many vehicles collided with each other due to falling trees on the highway, jammed

Pilibhit News: हाईवे पर पेड़ गिरने से कई वाहन आपस में भिड़े, लगा जाम

Tue, 11 Jul 2023 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 11 Jul 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Many vehicles collided with each other due to falling trees on the highway, jammed
पूरनपुर। असम हाईवे पर गांव उदयकरनपुर के पास एक पेड़ गिर गया। इससे अनियंत्रित गति से जा रहे कई वाहन आपस में भिड़ गए। हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी की टीम ने पेड़ को बमुश्किल हटवाया। इसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन

घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है। हाईवे किनारे खड़ा शीशम का पेड़ अचानक गिर गया। इस दौरान पूरनपुर की ओर से पीलीभीत की ओर तेज गति से जा रही बस पेड़ से टकरा गई। इसके बाद पिकअप, कार समेत कई वाहन एक-एक कर भिड़ते चले गए। बाद में कुछ लोगों ने वाहनों से उतरकर पीछे से आ रहे वाहनों को इशारा कर रोका। कुछ ही देर में हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने पेड़ को बमुश्किल हटवाया। पुलिस ने बेतरतीब खड़े वाहनों को साइड में कराकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed