फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Many times the winners Announcing names

कई बार हुई विजेताओं के गलत नामों की घोषणा

Sun, 13 Dec 2015 11:48 PM IST
plibhit
plibhit Updated Sun, 13 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Many times the winners Announcing names
मतगणना टेबिल से मतों की गिनती के बाद एआरओ के माध्यम से परिणाम आरओ तक पहुंचाया जा रहा था। आरओ विजेता के नाम की घोषण कर रहे थे। इस दौरान कई बार गलत नामों की घोषणा हुई।
विज्ञापन

ललौरीखेड़ा ब्लाक के गांव डडिया भुसौड़ी में दिनेश कुमार को 417 मत मिले थे जबकि भद्रपाल को 373। इसके बावजूद विजेता के रूप में भद्रपाल के नाम की घोषणा कर दी गई। दिनेश कुमार पक्ष की ओर से आपत्ति करने पर आरओ/सीवीओ डॉ. राजीव गुप्ता व जोनल मजिस्ट्रेट/ कृषि उपनिदेशक एके सिंह ने एआरओ टेबिल पर जाकर आंकड़ों का मिलान कराया। सही आंकड़े मिलने के बाद दिनेश कुमार के नाम की घोषणा कर प्रमाण पत्र दिया गया। उधर बरखेड़ा ब्लाक में पिपरियामंडन गांव में ग्राम पंचायत सदस्य के विजेता के स्थान पर पराजित शिवलाल का नाम घोषित कर दिया गया। शिकायत होने पर जगेश्वर के नाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन


सात वोटों से हराने का आरोप
मरौरी ब्लाक के गांव न्यूरिया हुसैनपुर दक्षिणी में रामकुमार को विजेता घोषित किया गया। यहां पराजित प्रत्याशी ओमप्रकाश ने विजेता के नाम की घोषणा होते ही आरओ टेबिल के पास जाकर आपत्ति जताई। उनका आरोप है कि मतों की गिनती के समय वह वहां मौजूद थे। इसमें उसे सात वोट अधिक मिले हैं बावजूद इसके उन्हें हरा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेठानी ने देवरानी को हराया
जिले के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद के गांव गौहर से उनके दो सगे भाइयों की पत्नियां मैदान में थी। इसमें राज्यमंत्री के छोटे भाई मौजूदा प्रधान मोहम्मद जफर की पत्नी शाहजहां और उनके बड़े भाई मोहम्मद यूसुफ की पत्नी बोझी चुनाव लड़ रही थीं। देवरानी जेठानी के बीच हुई इस चुनाव जंग में जेठानी बोझी ने देवरानी को पटखनी देकर प्रधानी जीत ली। उन्हें 765 मत मिले जबकि देवरानी शाहजहां बेगम 595 वोट मिले। इस तरह जेठानी से 170 मतों से हार गईं।


नेटवर्क फेल होने से रही दिक्कत
पीलीभीत। मतगणना के परिणाम घोषित होने के साथ इसे आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाना था। इसके लिए सभी मतगणना स्थलों पर कंप्यूटर आदि की व्यवस्था की गई थी लेकिन सुबह नेटवर्क फेल होने के कारण परिणाम वेबसाइट पर लोड नहीं हो सके। इससे अधिकारी भी परेशान रहे। दोपहर बाद करीब दो बजे से फीडिंग शुरू हो सकी लेकिन नेट की स्पीड काफी कम होने के कारण आपरेटरों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed