फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mannan Raza Khan and Rashmi Yadav won in badminton

Pilibhit News: बैडमिंटन में मन्नान रजा खां और रश्मि यादव ने मारी बाजी

Wed, 20 Nov 2024 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Mannan Raza Khan and Rashmi Yadav won in badminton
दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​शिक्षक।स्रोत:​शिक्षक
बिलसंडा। नगर के गांधी स्मारक सुंदरलाल इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर हुई शिक्षकों की एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बैडमिंटन में मन्नान रजा खां और रश्मि यादव ने बाजी मारी। शतरंज में शैलेन्द्र कुमार और रुचि गुप्ता पहले स्थान पर रहे। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

शिक्षकों की खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉलीवाॅल, दौड़, खो-खो आदि खेल कराए गए। टेबल टेनिस में मन्नान रजा खां पहले स्थान पर रहे। चक्का और भाला फेंक में जूनियर हाईस्कूल गौहनिया के अजय कुमार प्रथम रहे।
विज्ञापन

लंबी कूद में योगेंद्र कुमार ने बाजी मारी। इसके अलावा खो-खो, महिला एवं पुरुष वर्ग कबड्डी और रस्साकस्सी प्रतियोगिताएं कराई गईं। निर्णायक मंडल में बघेल सिंह, नीरज कुमार, नईम अहमद, जितेंद्र कुमार, नावेद खां आदि शामिल रहे। प्रतियोगिता में फैजान अली ब्लॉक व्यायाम शिक्षक, उमेश मिश्रा, मनोज शर्मा, योगेंद्र कुमार का सहयोग रहा। इस मौके पर गोपेश शर्मा, हिमांशु दीक्षित, मनोज शर्मा अंकित शर्मा, गजेंद्र पाल, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed