{"_id":"5713c1474f1c1b102e10fbd1","slug":"maneka-the-wheat-germ-check-instructions-to-purchase","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेनका ने दिए गेहूं बीज खरीद की जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेनका ने दिए गेहूं बीज खरीद की जांच के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बीज खरीद के नाम पर चल रहे खेल की जानकारी होने पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने डीएम से फोन पर वार्ता की ओर इसकी जांच कराने एवं किसानों को उनका वाजिब हक दिलाने के निर्देश दिए।
गेहूं खरीद के साथ ही बार जिले में बड़े पैमाने पर बीज का गोरखधंधा शुरू हो गया है। अच्छी वैरायटी के गेहूं को अधिक दाम देकर खरीदा जा रहा है, जो बाद में किसानों को बीज के रूप में लगभग दोगुने रेट में बेचा जाएगा। जिले में अधिकारियों की मिलीभगत चल रहे इस खेल में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने डीएम को जांच के आदेश दिए थे साथ ही शासन में भी इसकी शिकायत की थी। उधर, कुछ किसानों ने इसकी शिकायत केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी से की। इस पर पहले उन्होंने अपने प्रतिनिधियों से फोन पर इस मामले की पूरी जानकारी ली और इसके बाद डीएम से फोन पर वार्ता कर किसानों के साथ हो रहे इस खिलवाड़ की जांच कराने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने डीएम से कहा कि किसानों को उनका हक मिलना चाहिए, लेकिन यदि किसानों को लाभ देने के नाम पर कहीं गड़बड़ी हो रही है तो इसकी जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
बीज प्रमाणीकरण निदेशक ने बीज निर्माताओं की बैठक
पीलीभीत। बीज के नाम पर जिले में चल रही गेहूं खरीद मामले में राज्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद बीज प्रमाणीकरण निदेशक पीलीभीत पहुंचे। यहां उन्होंने एक होटल में बीज निर्माताओं के साथ बैठक की और खरीद की समीक्षा की।
विज्ञापन
गेहूं की बंपर पैदावार और अच्छी गुणवत्ता के उत्पादन से बीज निर्माताओं ऊंचे दामों पर खरीद कर रहे हैं। अच्छे दाम पर खरीदे जा रहे इस गेहूं को बाद में किसानों को ही बीज के रूप में दोगुने दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाएगा। अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहे इस धंधे पर अंकुश न लगने पर खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम को जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद से बीज निर्माताओं में हड़कंप है और खरीद पर भी इसका असर दिखने लगा है। उधर, लखनऊ तक शिकायत होने पर बीज प्रमाणीकरण निदेशक श्रीपांडेय स्टाफ के साथ शनिवार रात पीलीभीत पहुंचे। यहां उन्होंने एक होटल में रात्रि प्रवास किया और रविवार सुबह होटल में ही बीज निर्माताओं के साथ बैठक की।
सूत्रों की मानें तो बैठक से पूर्व उन्होंने कुछ बीज निर्माताओं से अकेले में भी गुफ्तगू की बाद में सभी के साथ हुई बैठक में बीज खरीद के बावत चल रही शिकायत पर चर्चा की। करीब दो घंटे चली बैठक के बाद वह लखनऊ रवाना हो गए। इस बावत जानकारी करने पर बीज प्रमाणीकरण के उपनिदेशक फतेह सिंह ने बताया कि निदेशक ने बीज निर्माताओं के साथ बैठक खरीद की समीक्षा की थी।