फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Maneka gandhi distributes medical equipment to needy

मेनका गांधी ने दिव्यांगों और बुजुर्गों को बांटे उपकरण

Tue, 23 Jan 2018 06:53 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Tue, 23 Jan 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
Maneka gandhi distributes medical equipment to needy
maneka gandhi
राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत मंगलवार को मंडी समिति परिसर में हुए सामाजिक अधिकारिता शिविर में दिव्यांगों और बुजुर्गों को उपकरण वितरण किए गए। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि प्रदेश स्तर पर एलिम्को द्वारा दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए यह पहला विशाल शिविर लगाया गया। उन्होंने व्हील चेयर, चश्मा और कृत्रिम दांत वितरित किए। 
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी मंगलवार दोपहर मंडी समिति में आयोजित राष्ट्रीय वयोश्री योजना के शिविर में पहुंची। यहां उन्होंने दिव्यांगों और बुजुर्गों को उपकरण बांटे। शिविर में जिले के सभी ब्लॉकों से बड़ी संख्या दिव्यांग पहुंचे थे। शिविर में एलिम्को कानपुर की ओर से 1632 पंजीकृत दिव्यांगों और बुजुर्गों को 49 लाख 85 हजार रुपये की लागत के 3122 व्हील चेयर, बैसाखी, छड़ी, कान की मशीन, कृत्रिम दांत, चश्मा, वॉकर और ट्राइपोड वितरित किए गए। इस मौके पर पूरनरपुर विधायक बाबूराम पासवान, डीएम शीतल वर्मा, एसडीएम पूर्णिमा सिंह, सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह, पूरनपुर चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह टोनी, जिला विकलांग अधिकारी केपी सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


अधिकारियों के साथ ली बैठक
पीलीभीत। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सुबह गांधी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गति धीमी होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। बरेली पीलीभीत मार्ग का निर्माण कई सालों बाद भी पूरा न होने पर निर्माण एजेंसी के अभियंता की जमकर फटकार लगाई। वहीं बरखेड़ा चीनी मिल द्वारा गन्ना भुगतान करने पर भी नाराजगी व्यक्त की। बैठक में डीएम शीतल वर्मा, एडीएम बृजकिशोर सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच से उतरते ही दिव्यांग ने रोका रास्ता
भाषण देने के बाद जैसे ही केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी मंच से नीचे उतरी अचानक मरौरी विकास खंड के पटपुरा गांव का रहने वाला दिव्यांग जगदीश पहुंच गया। मेनका गांधी के साथ चल रहे सुरक्षा कर्मी व प्रशासनिक अधिकारी कुछ समझ पाते इससे पहले दिव्यांग ट्राईसाइकिल की मांग पर अड़ गया। मेनका गांधी ने तुरंत ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। दिव्यांग ने बताया कि वह विकास भवन में कई बार चक्कर लगा चुका है लेकिन दफ्तर के बाबू सीधे मुंह बात तक नहीं करते। 

मेनका गांधी के सामने फूट-फूटकर रोई कमलेश
पूरनपुर सीएचसी पर तैनात रहे पीलीभीत निवासी श्याम बिहारी लाल कश्यप की बीमारी से तीन महीने पहले मौत हो गई थी। मृतक आश्रित में नौकरी की आस के लिए उनका बेटा संजीव और बहू कमलेश कई बार अधिकारियों से मिले, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मेनका गांधी के जाते वक्त कमलेश किसी तरह उनके पास पहुंची और फूट-फूटकर रोने लगी कहा कि ससुर के पांच महीने का कार्यकाल बचा था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। मेनका गांधी के सामने आरोप लगाया कि मृतक आश्रित में नौकरी लगवाने के नाम पर घूस मांगी जाती है।


बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पोस्टर का अनावरण
पूरनपुर। ईशर अकादमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के पोस्टर का अनावरण किया और स्कूल प्रबंधन की ओर से किए गए उक्त कार्य को सराहनीय बताया। प्रधानाचार्य सरदार गुरदीप सिंह और प्रशासक सरदार हरप्रीत सिंह ने बताया कि योजना के तहत क्षेत्र की बेटियों के शिक्षण शुल्क में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed