{"_id":"574494664f1c1b642c690b59","slug":"maneka-development-handbook-modi-and-the-bjp-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेनका की विकास पुस्तिका से मोदी व भाजपा गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेनका की विकास पुस्तिका से मोदी व भाजपा गायब
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 25 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
मेनका की किताब
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने उनके द्वारा जिले में कराए गए विकास कार्यों की पुस्तिका प्रकाशित की है, लेकिन पीलीभीत उत्थान के नाम से प्रकाशित इस विकास पुस्तिका में भाजपा अथवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम या फोटो कुछ भी नहीं लगाया गया है।
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र बनी भाजपा सरकार को दो साल हो चुके हैं। इस पर प्रधानमंत्री के निर्देश पर सभी केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अपने निर्वाचन क्षेत्र में पहुंचकर इस दौरान हुए विकास कार्यों की जानकारी जनता को दे रहे हैं। इसके लिए विकास कार्यों का उल्लेख कर विकास पुस्तिकाएं छपवाकर वितरित की जा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री/जिले की सांसद मेनका संजय गांधी ने भी पीलीभीत पहुुंचकर लोकसभा क्षेत्र में कराए गए कार्यों की पुस्तिका पीलीभीत उत्थान का विमोचन किया। विमोचन के बाद पुस्तिका का वितरण कराया जा रहा है, लेकिन केंद्रीय मंत्री द्वारा प्रकाशित कराई गई इस पुस्तिका में जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ भाजपा नेता अथवा पदाधिकारी तो दूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक का नाम अथवा फोटो नहीं लगाया गया है। इतना ही नहीं पूरी पुस्तिका में कहीं भी भाजपा का जिक्र तक नहीं है। भाजपा की सरकार में केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अथवा भाजपा का नामोनिशान अंकित न होने पर यह पुस्तिका लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां संगठन के नेता व श्रीमती गांधी के समर्थक अभी भी एक मंच पर नहीं आ सके हैं, लिहाजा तमाम लोग इसके अपने स्तर से तरह-तरह के मायने निकाल रहे हैं।
यह सिर्फ जिला स्तर पर कराए गए विकास कार्यों पर आधारित पुस्तिका निकाली गई है। इसलिए इसमें सिर्फ जिले के सांसद और उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों का जिक्र किया गया है। यह सिर्फ संसदीय क्षेत्र के लिए ही है, इसलिए इस पर सिर्फ सांसद की हैसियत से मेरा फोटो लगा है। इसी तर्ज पर जल्द ही देश में किए गए मंत्रालय के कार्यों की विकास पुस्तिका निकाली जाएगी। उसमें प्रधानमंत्री की न सिर्फ फोटो होगी, बल्कि केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र होगा।
विज्ञापन
- मेनका संजय गांधी, सांसद