फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Man sent to jail for rape attempt

दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को भेजा जेल   

Thu, 21 Sep 2017 05:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Thu, 21 Sep 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
Man sent to jail for rape attempt

शहर की एक महिला के घर में घुसकर उससे दुष्कर्म की कोशिश करते शाहजहांपुर के एक युवक को पब्लिक ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने लाई तो आरोपी खुद को पीड़ित का पति बताने लगा। महिला के इनकार करने पर पुलिस ने दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।   

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि वह बुधवार देर शाम घर पर अकेली थी। इस बीच शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम हुसनापुर निवासी जितेंद्र पुत्र तरसेम सिंह उसके घर में घुस आया। पहले छेड़छाड़ की और बाद में दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों की मदद से महिला ने आरोपी को पकड़ लिया और कोतवाली ले गए। जहां पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के पूछते ही आरोपी ने खुद को महिला का पति बताना शुरू कर दिया। जिसको सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। इसके बारे में महिला से जानकारी की, लेकिन महिला ने उसकी कही बात को झुठला दिया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि महिला ने पकड़े गए आरोपी को उसका पति होने से इनकार कर दिया। जिसके बाद महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म प्रयास का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। वह उसका पति था या नहीं? इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि आरोपी और महिला के पति का नाम एक ही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed