{"_id":"664b40912956e9085f099ad4","slug":"man-finger-chewed-for-resisting-against-abusive-language-in-pilibhit-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गालीगलौज का विरोध करने पर युवक की चबा ली अंगुली, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गालीगलौज का विरोध करने पर युवक की चबा ली अंगुली, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Mon, 20 May 2024 05:52 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 20 May 2024 05:52 PM IST
सार
पीलीभीत में पत्नी के साथ घर जा रहे युवक से अमरिया का युवक बिना बात के गालीगलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी अंगुली दांतों से काटकर अलग कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत में पत्नी के साथ ससुराल में जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के आए युवक का अमरिया क्षेत्र के युवक से वापस जाते वक्त रास्ते में विवाद हो गया। विवाद में आरोपी युवक ने उसकी अंगुली दांतों से काटकर अलग कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के गांव दिलावरपुर की रहने वाली ज्योति ने बताया कि वह 19 मई की सुबह 11 बजे अपने पति देवेश के साथ थाना जहानाबाद क्षेत्र स्थित मोहल्ला मिश्रन टोला में अपने मायके आई। मायके में भाई के बेटे का जन्मदिन का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद वह अपने पति के साथ वापस अपनी ससुराल जा रही थी।
विज्ञापन
बिना बात के करने लगा गालीगलौज
इसी दौरान जहानाबाद बस स्टैंड के पास थाना अमरिया क्षेत्र के गांव बल्लिया निवासी मोहम्मद फैजान ने उसे रोका और उसके साथ बिना बात के गालीगलौज करने लगा। इसी बीच ज्योति की मां अयोध्या देवी भी पीछे से वहां आ गई। जब मां ने दोनों का बीचबचाव करना चाहा तो उसने मां के साथ गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
उसके पति ने समझाने का प्रयास किया तो वह उस पर हमलावर हो गया। उसकी अंगुली को दांतों से चबा लिया। इससे उसकी अंगुली अलग हो गई। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने देवेश की पत्नी की तहरीर के आधार पर मोहम्मद फैजान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।