फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   man drowns in Katna River no trace found even on the second day in Pilibhit

पीलीभीत: कटना नदी में डूबा युवक, दूसरे दिन भी नहीं लगा पता, तलाश में जुटी एनडीआरएफ टीम

Sun, 06 Sep 2026 03:11 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 06 Sep 2026 03:11 PM IST
सार

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में एक युवक शनिवार शाम कटना नदी में डूब गया। रविवार दोपहर तक उसका पता नहीं चला। बीसलपुर पुलिस ने एनडीआरएफ टीम बुलाई है। उसकी बाइक पुल के पास मिली थी।

विज्ञापन
man drowns in Katna River no trace found even on the second day in Pilibhit
युवक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव भेनपुरा निवासी विकास वर्मा (24 वर्ष) शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में कटना नदी में डूब गया। रविवार दोपहर तक उसका कोई पता नहीं चल सका था। बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने शव की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई है।

विज्ञापन


विकास शनिवार शाम थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव भगवंतपुर स्थित अपनी ससुराल से बाइक से घर लौट रहा था। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में कटना नदी के पुराने पुल के पास उसने बाइक खड़ी कर दी और पुल पर बैठकर नदी में मछली पकड़ रहे लोगों को देखने लगा। कुछ देर बाद वह नदी में डूब गया। मछली पकड़ रहे लोगों ने उसे डूबते देखा, लेकिन पुलिस की पूछताछ के डर से वहां से चले गए।
विज्ञापन


पुल पर बाइक खड़ी देखी तो पुलिस ने जुटाई जानकारी 
कुछ देर बाद दियोरिया कोतवाली पुलिस की टीम उधर से गुजरी तो पुल के पास बाइक खड़ी दिखाई दी। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने जानकारी जुटाकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बाइक की पहचान विकास की होने की पुष्टि की। इसके बाद डोरीलाल की सूचना पर बीसलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर बाइक कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग उसके नदी में खुद कूदने की बात कह रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि वह नशे में था और संभवत: नदी में गिर गया। सूचना मिलने पर विकास की पत्नी और ससुराल के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच के साथ युवक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed