फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Man dies while trying to get off train; identity not established.

Pilibhit News: ट्रेन से उतरने की कोशिश में व्यक्ति की मौत, शिनाख्त नहीं

Fri, 21 Aug 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Man dies while trying to get off train; identity not established.
पीलीभीत। रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार शाम चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन और पटरी के बीच फंसने से उसे गंभीर चोटें आईं। आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना शाम करीब 4:30 बजे की है। बरेली की ओर से आ रही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर धीमी गति से पहुंच रही थी। इसी दौरान ट्रेन के पूरी तरह रुकने से पहले उतरने के दौरान हादसा हुआ। मृतक की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। तलाशी में उसके पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। जेब से केवल मोबाइल की बैटरी बरामद हुई है। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed