{"_id":"6a54a569abf0651de30faabb","slug":"man-dies-under-suspicious-circumstances-in-pilibhit-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संदिग्ध हालात में सीढ़ी कारीगर की मौत, पत्नी बोली- पति ने पानी मांगा... पीते ही चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संदिग्ध हालात में सीढ़ी कारीगर की मौत, पत्नी बोली- पति ने पानी मांगा... पीते ही चली गई जान
Mon, 13 Jul 2026 02:15 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:15 PM IST
सार
पीलीभीत के बीसलपुर में सोमवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
धर्मवीर शर्मा का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर नगर के मोहल्ला दुबे में सोमवार सुबह एक सीढ़ी कारीगर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय धर्मवीर शर्मा के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक मकान में किराये पर रहता था।
विज्ञापन
धर्मवीर शर्मा कोतवाली क्षेत्र के गांव कर्रेखेड़ा का निवासी था। उसकी मां फूलमती ने बताया कि धर्मवीर मोहल्ला दुबे में छोटेलाल के घर में किराए पर रहकर सीढ़ी बनाने का काम करता था। सोमवार सुबह लगभग आठ बजे उसकी घर में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मौत का कारण अज्ञात
धर्मवीर की पत्नी ललिता देवी ने पुलिस को बताया कि मरने से पहले धर्मवीर ने पानी मांगा था। उन्होंने बताया कि धर्मवीर गैस की बीमारी से पीड़ित था। पानी पीने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। उसके शरीर पर किसी भी प्रकार के कोई निशान नहीं मिले हैं। सूचना मिलने पर गांव से परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
कोतवाल संजीव शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
