फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Man dies due to throat slit in Suspicious condition in Pilibhit police calls it suicide

Pilibhit: बुजुर्ग की संदिग्धावस्था में गला कटने से मौत, खून से सने बैठे मिले, लोगों से कहा- मुझे मत बचाना

Sat, 22 Oct 2022 03:40 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 22 Oct 2022 03:40 PM IST
सार

छोटे भाई रमन पाल ने बताया कि राम सिंह पड़ोस के मकान में रहते थे। पिछले आठ साल से मानसिक रूप से बीमार थे। उनका इलाज चल रहा था। एक साल पहले उन्होंने ज्यादा दवा का सेवन कर लिया था जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

विज्ञापन
Man dies due to throat slit in Suspicious condition in Pilibhit police calls it suicide
बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - फोटो : Social Media

विस्तार

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की राजीव कॉलोनी में रहने वाले रामसिंह (60) की संदिग्ध अवस्था में गला कटने से मौत हो गई। घायलावस्था में उन्हें देखकर लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। परिजनों व आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में बीमारी से परेशान होकर बुजुर्ग के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


छोटे भाई रमन पाल ने बताया कि राम सिंह पड़ोस के मकान में रहते थे। पिछले आठ साल से मानसिक रूप से बीमार थे। उनका इलाज चल रहा था। एक साल पहले उन्होंने ज्यादा दवा का सेवन कर लिया था जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इन दिनों उनकी तबियत ठीक नहीं चल रही थी। तीन दिन पहले इलाज के लिए बाहर ले जाने को कहा, मगर उन्होंने मना कर दिया। शनिवार सुबह वह रोजाना की तरह चाय पीने के बाद मोहल्ले में टहलने के लिए चले गए।
विज्ञापन


सुबह करीब आठ बजे लोगों ने उन्हें घर के बाहर टहलते हुए भी देखा। इसके बाद कमरे के अंदर चले गए। साढ़े आठ बजे घर से करीब 20 कदम की दूरी पर कॉलोनी की मेन सड़क किनारे लोगों ने उन्हें खून से लथपथ देखा, तो छोटे भाई रमन पाल को सूचना दी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कुछ देर बाद ही रामसिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सिटी सुनील दत्त, सुनगढ़ी इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। चारपाई और जमीन पर खून पड़ा था। पास में एक चाकू था। अलमारी में ब्लेड रखा था। परिवार वालों ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात पुलिस को बताई। भाई की तहरीर पर पुलिस ने राम सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कॉलोनी में दो मकान और गांवों में जमीन है रामसिंह के नाम

राम सिंह के पुत्र अनमोल ने बताया कि राजीव कॉलोनी में पिता के नाम दो मकान हैं। दो कमरों और एक दुकान को किराए पर दे रखा है। गांव घियोना और मकतुल में खेती की जमीन है। दोनों गांव में करीब 15 बीघा से अधिक जमीन है। मां सीता देवी और एक बहन देवकन्या की मौत हो चुकी है। दो बहनें सजनी और सविता की शादी हो चुकी है। वह इकलौता लड़का है। अनमोल मोहल्ले में ही दोनों चाचा के साथ डेयरी पर काम करता है। पिता-पुत्र पड़ोस में ही रमन के यहां खाना खाते थे।

रामसिंह बोले- मुझे मत बचाना, मर जाने देना

इंस्पेक्टर सुनगढ़ी मदन मोहन चतुर्वेदी का कहना है कि गला कटने के बाद रामसिंह घर से करीब 20 कदम आगे जाकर सड़क किनारे बैठ गए। बकौल इंस्पेक्टर वृद्ध के मकान में रहने वाली किरायेदार चंद्रकली से बुजुर्ग ने कहा कि मुझे मत बचाना। मैं मर जाना चाहता हूं। मोहल्ले के और लोगों ने भी उन्हें सड़क किनारे बैठे देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed