{"_id":"67344ce55e63c0c83307eef7","slug":"man-died-due-to-bike-collided-with-tractor-trolley-due-to-fog-in-pilibhit-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कोहरे के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कोहरे के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत
Wed, 13 Nov 2024 12:23 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:23 PM IST
सार
पीलीभीत जिले में बुधवार सुबह कोहरे का असर देखने को मिला। कोहरे के कारण बरखेड़ा में हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक टकरा गई, जिससे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर बरखेड़ा कस्बे में बुधवार सुबह कोहरे का कहर देखने को मिला। घने कोहरे के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह सब्जी खरीदने पीलीभीत जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भैसाहा ग्वालपुर निवासी धर्मेंद्र उर्फ देवेंद्र (30 वर्ष) सुबह करीब सात बजे बाइक से सब्जी खरीदने पीलीभीत जा रहा था। बरखेड़ा कस्बे में गोपी कॉलोनी के सामने उसकी बाइक कोहरे की वजह से ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन पहुंच गए। शव देखकर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
सुबह साढ़े आठ बजे तक रहा घना कोहरा
पीलीभीत में बुधवार सुबह पूरा जिला घने कोहरे की चादर से ढक गया। कोहरे के कारण दृश्यता कम रही, जिससे सड़क पर वाहन धीमी रफ्तार से चले। शहर में सुबह साढ़े आठ बजे तक कोहरे का असर कम नहीं हुआ था।
विज्ञापन