{"_id":"682d76fcd26972cc9c0ce05f","slug":"man-died-after-falling-into-a-canal-from-culvert-in-pilibhit-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुलिया से नहर में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुलिया से नहर में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 21 May 2025 12:23 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 21 May 2025 12:23 PM IST
सार
पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में मंगलवार रात घर से बाहर घूमने गए युवक का शव नहर में पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक नहर में डूबने युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर बैठे मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की माइनर नहर में गिरने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर बुधवार सुबह परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
बरखेड़ा क्षेत्र के दौलतपुर पट्टी निवासी राम रतन लाल ने बताया कि उनका पुत्र छोटेलाल (30) मंगलवार सुबह 11 बजे घर से निकला था। कुछ देर तक गांव में घूमने के बाद वह पड़ोस के ही दूसरे गांव अमखेड़ा पहुंच गया। बताया गया कि गांव के बाहर गुजरने वाली अमखेड़ा लखनऊ नहर की पुलिया पर बैठे होने के दौरान युवक किसी तरह माइनर में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। कुछ समय बाद ग्रामीण नहर की ओर पहुंचे तो उनकी नजर माइनर में उतरने शव पर पड़ी।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर बुधवार सुबह परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। इसके बाद सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके में पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक सात भाइयों में पांच में नंबर का था। उसकी मौत से परिजन बदहवास हैं।
विज्ञापन