{"_id":"67207aa71f7362e530072ab7","slug":"man-dead-body-found-hanging-from-tree-outside-the-village-in-pilibhit-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला युवक का शव, त्योहार पर परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला युवक का शव, त्योहार पर परिवार में मचा कोहराम
Tue, 29 Oct 2024 11:33 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:33 AM IST
सार
पीलीभीत जिले के गांव हेमपुर निवासी युवक हरियाणा में मेहनत मजदूरी करता था। वह 25 अक्तूबर की घर वापस आया था। मंगलवार सुबह उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पंचनामा की कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में गांव हेमपुर निवासी युवक का शव मंगलवार सुबह गांव के निकट पेड़ पर फंदे से लटका मिला। जानकारी होने पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गांव हेमपुर निवासी पिता राम भरोसे ने बताया कि उनका पुत्र मान सिंह (28) हरियाणा में मजदूरी कार्य करता था। 25 अक्तूबर को ही वह गांव लौटा था। सोमवार रात करीब आठ बजे वह घर से बाहर गया। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
गले में बंधा था टी शर्ट से बना फंदा
मंगलवार सुबह गांव से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित बिहारीपुर खुर्द गांव की सीमा में पेड़ पर उसका शव लटका मिला। उसके गले में टी-शर्ट से बना फंदा बंधा था। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन पहुंच गए। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
मान सिंह विवाहित था। पत्नी विमला और छह वर्षीय पुत्र के साथ गांव में स्थित अलग मकान में रहता था। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।