फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   man dead body found floating in Hardoi branch canal in Pilibhit

Pilibhit News: हरदोई ब्रांच नहर में उतराता मिला युवक का शव, पांच जनवरी को ससुराल से हुआ था लापता

Mon, 13 Jan 2025 02:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Jan 2025 02:45 PM IST
सार

पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र में युवक का शव सोमवार को नहर में मिला। वह पांच जनवरी को अपनी ससुराल में आया था। उसी दिन से लापता था। ससुरालवालों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
man dead body found floating in Hardoi branch canal in Pilibhit
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर माधोपुर से लापता हुए लखीमपुर खीरी जिले के पलिया थाना के गांव चौखटा फार्म निवासी युवक का शव सोमवार को हरदोई ब्रांच नहर में उतराता मिला। युवक सात दिन से लापता था। उसके ससुरालीजन ने घुंघचाई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी जिले के पालिया थाना के गांव चौखटा फार्म निवासी देवेंद्र पांच जनवरी को अपनी ससुराल घुंघचाई के गांव अभयपुर माधोपुर आया था। उसी रात वह ससुराल से लापता हो गया। ससुरालवालों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में घुंघचाई थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार को देवेंद्र का शव हरदोई ब्रांच नहर में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed