फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   man committed suicide due to domestic discord in Pilibhit

Pilibhit News: घरेलू कलह के कारण युवक ने दी जान, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Wed, 28 May 2025 01:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 May 2025 01:09 PM IST
सार

जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला मिश्रन टोला में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। 

विज्ञापन
man committed suicide due to domestic discord in Pilibhit
मृतक के घर में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला मिश्रन टोला निवासी 35 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। इसका पता चला तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि पांच वर्ष पूर्व इसी कमरे में मृतक के छोटे भाई का शव भी लटकता मिला था।

विज्ञापन


मोहल्ला मिश्रन टोला निवासी वीरेंद्र कुमार (35) पुत्र मोहनलाल मंगलवार की रात करीब नौ बजे खाना खाकर अपने कमरे में गया था। रात करीब 11 बजे परिजनों ने शव लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पीलीभीत टाइगर रिजर्व: दो ग्रामीणों की जान लेने वाली बाघिन का नया ठिकाना महोफ का जंगल, पिंजरे से हुई आजाद
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरेंद्र कुमार ने दो शादी की थी। पहली पत्नी के छोड़कर जाने के बाद उसने दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी से भी विवाद होता था। विवाद के चलते उसने आत्महत्या कर ली।   वीरेंद्र कुमार दो भाई था। बताया गया है कि करीब पांच वर्ष पूर्व छोटे भाई ने भी आत्महत्या कर ली थी। उसका शव भी इसी कमरे में लटकता मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed