फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   man climbed a tower to call his wife from her parents' house in Pilibhit

Pilibhit News: मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, खुद 112 पर किया कॉल, रखी ऐसी मांग... पुलिस रह गई हैरान

Wed, 15 Oct 2025 01:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Oct 2025 01:21 PM IST
सार

पीलीभीत जनपद के जहानाबाद में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ने के बाद युवक ने खुद ही कॉल कर पुलिस बुला ली और अपनी मांग रखी। उसकी मांग सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। 

विज्ञापन
man climbed a tower to call his wife from her parents' house in Pilibhit
टावर पर चढ़ा युवक, मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद कस्बे में एक युवक बुधवार को करीब साढ़े 11 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक ने टावर पर चढ़ने के बाद खुद ही पुलिस को फोन पर सूचना दी और ऊपर ही बैठ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच कस्बा के लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गई। युवक किस बात को लेकर टावर पर चढ़ा है, इसकी जानकारी की गई।

विज्ञापन


कस्बा चौकी इंचार्ज अशोक गहलोत ने बताया कि कस्बा के मोहल्ला शादात में लगे टावर पर चढ़े युवक का नाम चंद्रसेन है। वह पड़ोस के गांव सरौरी का रहने वाला है। फोन पर युवक ने बताया कि न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में उसकी ससुराल है। उसकी पत्नी कई दिनों से मायके में है। बुलाने पर घर नहीं आ रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में 40 मकानों पर लगे निशान... चल सकता है बुलडोजर; लोग बोले- वर्षों से यहां रह रहे, अब कहां जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की मांग है कि जब तक उसकी पत्नी को नहीं बुलाया जाएगा तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा। हालांकि युवक अपने ससुर का नाम व पता सही से नहीं बता पा रहा है। पुलिसकर्मी फोन पर बात कर उससे जानकारी जुटा रहे हैं। दोपहर एक बजे तक युवक नीचे नहीं उतरा था। युवक के परिजनों को भी सूचित किया गया है। वह भी मौके पर पहुंच गए हैं। युवक को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed