{"_id":"61d1ddb6c73ae30a33286e06","slug":"man-caught-with-ganja-was-released-by-constable-by-take-bribe-of-rupees-22-thousand-sp-suspended-two-constable-in-pilibhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: गांजा के साथ पकड़े गए युवक को सिपाही ने 22 हजार रुपये लेकर छोड़ा, एसपी ने दो को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: गांजा के साथ पकड़े गए युवक को सिपाही ने 22 हजार रुपये लेकर छोड़ा, एसपी ने दो को किया निलंबित
Sun, 02 Jan 2022 10:45 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:45 PM IST
सार
हजारा थाना के गांव खजुरिया निवासी एक युवक ने चंदिया हजारा के कांस्टेबल पर छोडऩे के नाम पर 22 हजार रुपये की वसूली का आरोप लगाया। वीडियो में युवक ने खुद का नाम विवेक बताया है।
विज्ञापन
गांजा (प्रतिकात्मक)
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गांजा की पुड़िया के साथ पकड़े गए युवक की बाइक को गिरवीं रखवाकर 22 हजार वसूली की गई। शिकायत संबंधी आडियो वायरल होने पर एसपी ने सीओ से जांच कराई। प्रारंभिक आख्या मिलने पर हजारा थाना के दो सिपाहियों रामू सिंह और डब्बू बैसोया को निलंबित किया गया गया है।
विज्ञापन
हजारा थाना के गांव खजुरिया निवासी एक युवक ने चंदिया हजारा के कांस्टेबल पर छोडऩे के नाम पर 22 हजार रुपये की वसूली का आरोप लगाया। वीडियो में युवक ने खुद का नाम विवेक बताया है। उसका कहना है कि 31 दिसंबर को एक व्यक्ति से पीने के लिए गांजा खरीद कर लाया था। रास्ते में कांस्टेबल ने उसे पकड़ लिया। पुलिस चौकी ले जाकर पुड़िया हाथ में पकड़ाकर उसकी वीडियो बनाई। छोड़ने के नाम पर 50 हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग की गई। रुपये न होने की बात कहने पर खजुरिया के एक युवक से कांस्टेबल ने मोबाइल पर उसकी बात कराई। युवक से रुपये देना तय होने पर उसे पुलिस चौकी से छोड़ दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि रुपये देने वाले ने उसकी बाइक खड़ी कर ली। रुपये वापस देने पर बाइक देने को कह रहा है।
विज्ञापन