फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   man blackmailed and misdeed with married woman in Pilibhit

Pilibhit News: बहनों ने नहाते समय बनाई विवाहिता की वीडियो, भाई ने ब्लैकमेल कर लूटी आबरू

Sun, 05 May 2024 05:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 May 2024 05:10 PM IST
सार

पीलीभीत में ब्लैकमेल कर विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मोहल्ले के युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर विवाहिता से कई बार दुष्कर्म किया। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
man blackmailed and misdeed with married woman in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में घर के सामने ही रहने वाली दो युवतियों ने नहाते समय विवाहिता की वीडियो बना ली। इसके बाद युवतियों का भाई विवाहिता को ब्लैकमेल करने लगा। उसके साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसके घर के सामने रहने वाली दोनों युवतियों का उसके घर का आना जाना है। करीब छह माह पूर्व वह दोनों अपनी मां के साथ घर आईं। उस समय वह नहा रही थी। नहाने के बाद जब वह कपड़े बदल रही थीं। इसी दौरान उसकी वीडियो बना ली गई। जब उसने उनके हाथ में मोबाइल फोन देखा, तो वह डर गई और उनसे पूछा कि वीडियो क्यों बनाई। इस पर दोनों टाल गई और बोली कि अभी डिलीट कर दूंगीं। 
विज्ञापन


वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म 
युवतियां द्वारा बनाई गई वीडियो उसके भाई सलमान ने देख अपने मोबाइल फोन पर ले लिए और विवाहिता को ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेल कर वह उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। इस दौरान उसने भी उसके कई फोटो खींच लिए। 18 अप्रैल को सुबह चार बजे सलमान उसके पास आया। वह वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देते हुए घर पर पति के इलाज के लिए रखे 40 हजार रुपये लेकर उसे अपनी बुआ के घर ले गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां उसकी बहनें व बुआ पहले से ही मौजूद थीं। जहां उसके साथ मारपीट की गई। सलमान उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। कहने लगा कि उसने अगर उससे शादी नहीं की तो वह उसकी फोटो वायरल कर देगा। इसके बाद वह लोग उसे जबरन रामपुर लेकर गए और उसे वहां पर ही छोड़ आए। बाद में विवाहिता ने फोन पर मामले की जानकारी अपने जेठ को दी। इसके बाद विवाहिता का जेठ उसे वहां से लेकर आया। विवाहिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed