फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   man and woman obtained two passports each using forged documents in Pilibhit

Pilibhit News: फर्जी दस्तावेज से युवक और युवती ने बनवाए दो-दो पासपोर्ट, जांच में खुलासा, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 07 Jun 2026 06:15 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 07 Jun 2026 06:15 PM IST
सार

पीलीभीत के पूरनपुर में तथ्य छिपाकर और कूटरचित दस्तावेजों से दो-दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में एक युवक और एक युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
man and woman obtained two passports each using forged documents in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा की पवनदीप कौर ने तथ्य छिपाकर अलग-अलग दो पासपोर्ट और थाना सेहरामऊ उतरी के गांव गढ़वाखेड़ा के रविजोत सिंह उर्फ अमनजोत सिंह ने कूटरचित दस्तावेज के आधार पर दो पासपोर्ट बनवा लिए। जांच में दोनों का भेद खुल गया। पासपोर्ट कार्यालय बरेली के वरिष्ठ अधीक्षक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


बरेली पासपोर्ट कार्यालय के वरिष्ठ अधीक्षक ने कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि गांव रम्पुरा के विश्वदीप की पत्नी पवनदीप कौर ने तथ्यों को छिपाकर अलग-अलग जन्म तिथियों के आधार पर बरेली और लखनऊ से दो पासपोर्ट जारी करा लिए। लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय के सहायक वरिष्ठ अधीक्षक ने थाना सेहरामऊ उत्तरी में गांव गढ़वाखेड़ा के रविजोत सिंह उर्फ अमनजोत सिंह के खिलाफ कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग दो पासपोर्ट जारी कराने की रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन


नाम, पिता का नाम, वोटर आईडी, माता का नाम, पत्नी का नाम आदि बदलकर पासपोर्ट जारी कराए गए। दोनों पासपोर्ट जब्त कर लिए गए। इनके निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है। कोतवाली के इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed